3 सालों और 16 सीरीज से नहीं हारा था भारत, प्यादे जैसी टीम ने खत्म की बादशाहत

IND vs IRE: लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली 'बादशाह' टीम को आयरलैंड जैसी 'प्यादे' मानी जाने वाली टीम ने पटखनी दे दी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीन दिन के अंदर दो बार हार का मुंह देखना पड़ा।

IND vs IRE: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का दबदबा आखिरकार थम गया। बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में आयरलैंड ने दुनिया की नंबर वन टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर बड़ा उलटफेर कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीन दिन के अंदर दो बार हार का मुंह देखना पड़ा। लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली 'बादशाह' टीम को आयरलैंड जैसी 'प्यादे' मानी जाने वाली टीम ने पटखनी दे दी।

Team India (1)

भारतीय टीम की टूट गई बादशाहत (फोटो साभार- ICC)

16 सीरीज से अजेय था भारत

यह हार भारतीय क्रिकेट के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 2020 के बाद से टी20 सीरीज में यह भारत की सिर्फ तीसरी हार है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अजेय चल रही थी। आखिरी बार भारत को अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के हाथों 2-3 से हार मिली थी। तब शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत ने 2-2 से बराबरी की थी, लेकिन लॉडरहिल में निर्णायक मैच में 165 रन का बचाव नहीं कर पाई थी। उसके बाद से भारत का विजय रथ लगातार दौड़ रहा था।

End of Feed