IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में जमकर उछले स्टंप्स और गिल्लियां, टीम इंडिया ने बना डाला नया रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाजों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन कहर बरपाया और 7 खिलाड़ियों को बोल्ड करके नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथी पारी में जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मैच के पांचवें और अंतिम दिन भारतीय टीम को 135 रन और बनाने हैं। पहली पारी में दोनों टीमों ने बराबर 387 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम 192 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में जीत के लिए 193 रन का आसान लक्ष्य टीम इंडिया को मिल गया। टीम इंडिया मैच में गेंदबाजों की वजह से दबदबा बना सकी। भारतीय गेंदबाज मैच में 20 विकेट चटकाने में सफल रहे। गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए इतनी बार स्टंप और गिल्लियां उछालीं की नया रिकॉर्ड बन गया।

India vs England Third test

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट (फोटो क्रेडिट AP)

एक मैच और पारी में सबसे ज्यादा बोल्ड करने का नया रिकॉर्ड

End of Feed