IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में जड़े 100 छक्के, लगातार तीसरी बार बनाया 250 प्लस का स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक पारी खेली। इस टूर्नामेंट में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों की बारिश हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 255 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

India Ka world Record

भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू और अभिषेक ने पहले ही ओवर से अटैक करना शुरू किया। तेज खेलते हुए 18 गेंद पर अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। हालांकि, वह बड़ी पारी खेल नहीं पाए। लेकिन, संजू सैमसन और ईशान ने तेज गति से रन बनाने की जिम्मेदारी बखूबी उठाई।

End of Feed