माइकल वॉन ने ली टीम इंडिया की चुटकी, कहा-प्रतिभा, संसाधन तो बहुत हैं लेकिन...

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 10:37 PM IST

माइकल वॉन ने भारतीय टीम की सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी के अंतर से हार के बाद चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम प्रतिभा और मौजूद संसाधनों के मुताबिक परिणाम हासिल नहीं कर सकी। जानिए उन्होंने और क्या कहा?

मेलबर्न: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम अपनी प्रतिभा और मौजूद संसाधनों के मुताबिक परिणाम हासिल नहीं कर पाई है। वॉन ने कहा कि भारत पिछले दशक में कोई वैश्विक ट्रॉफी हासिल नहीं कर सका जिससे उसका प्रदर्शन खास नहीं रहा। एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ पैनल चर्चा में वॉन ने पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ से एक सवाल पूछते हुए भारतीय टीम पर बातचीत शुरू की।

Michael vaughan

माइकल वॉन

कम है भारतीय टीम की उपलब्धियां

वॉन ने वॉ से पूछा,'क्या आपको लगता है कि भारत क्रिकेट के मामले में दुनिया की सबसे कम उपलब्धि हासिल करने वाली टीम में से एक है?' लेकिन वॉ ने इस सवाल को वॉन की तरफ ही मोड़ दिया। जिस पर वॉन ने कहा,'उन्होंने हाल के समय में ज्यादा कुछ नहीं जीता है। मुझे लगता है कि उनकी टीम कम उपलब्धि हासिल करने वाली टीम है। वे कुछ भी नहीं जीतते हैं। उन्होंने आखिरी बार कब कोई टूर्नामेंट जीता था? उनके पास जो प्रतिभा मौजूद हैं, जितना कौशल है, उन्हें और अधिक हासिल करना चाहिए था।'

End of Feed