क्रिकेट

क्या आपने सुना WPL का थीम सॉन्ग? खड़े कर देगा आपके रौंगटे...[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 4, 2023, 05:28 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले मुकाबले के आगाज से ठीक पहले उसका एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया। शंकर महादेवन ने शानदार गीत कंपोज किया है जो अपनी छाप लोगों के दिल में छोड़ने में निश्चित तौर पर सफल होगा।

Image

डब्लूपीएल एंथम(साभार WPL)

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में 4 मार्च, 2023 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की टीमों के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। लेकिन इस मुकाबले के आगाज से ठीक पहले डब्लूपीएल का थीम सॉन्ग लॉन्च हो गया।

दुर्गा वंदना के साथ होती है शुरुआत

इस थीम सॉन्ग को जाने माने गायक शंकर महादेवन ने कंपोज किया है। इस थीम सॉन्ग को शंकर महादेवन के साथ हर्षदीप कौर, नीति मोहन, ऐशान्या जोशी, आकृति कक्कड़ और एग्से ने गया है। इस थीम सॉन्ग की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना 'या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता...' के साथ होती है जिन्हें स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है। थीम सॉन्ग का तर्ज मुख्य रूप से अभी तो ये शुरुआत है।

वीडियो में दिखे सभी गायक और दिग्गज महिला क्रिकेटर्स

थीम सॉन्ग के वीडियो में गीत को आवाज देने वाले गायक-गायिकाओं के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तकरीबन सभी बड़े नाम दिखाई दे रहे हैं। सॉन्ग का संगीत मदहोश कर देने वाला है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article