LIVE

GT vs CSK, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता गुजरात, कारामती खान और तेवतिया बने जीत के हीरो

GT vs CSK, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता गुजरात, कारामती खान और तेवतिया बने जीत के हीरो
GT vs CSK, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता गुजरात, कारामती खान और तेवतिया बने जीत के हीरो

GT vs CSK TATA IPL 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य था जो उसने 5 विकेट खोकर 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। तेवतिया 15 और राशिद खान ने नाबाद 10 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। इससे पहले चेन्नई से पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ की 92 रन की पारी के दम पर 178 रन बनाए और गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। यह आईपीएल में गुजरात की चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत थी।
IPL 2023, GT vs CSK Live Score Streaming: Watch here

IPL 2023, GT vs CSK Live Match Streaming & Telecast: गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Gujarat Titans vs Chennai Super Kings के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।

MAR 31, 2023 23:41 IST

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने जीत के साथ की शुरुआत

गुजरात ने ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2023 की जीत के साथ शुरुआत की है। गुजरात की तरफ से आखिरी दो ओवर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने शानदार बल्लेबाजी की। तेवतिया 15 और राशिद खान 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।
MAR 31, 2023 22:56 IST

GT vs CSK Live Score : हार्दिका पांड्या 8 रन बनाकर हुए आउट

हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। शुभमन गिल अब भी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2023 22:45 IST

GT vs CSK Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। साई सुदर्शन 22 रन बनाकर हंगारगेकर का दूसरा शिकार बने। सुदर्शन गुजरात के इंपैक्ट खिलाड़ी थे जो केन विलियमसन के स्थान पर आए थे। विलियमसन 13वें ओवर में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
MAR 31, 2023 22:38 IST

GT vs CSK Live Score: 8 ओवर में गुजरात ने बनाए 82 रन

8 ओवर के बाद गुजरात ने 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन कर रहे हैं बल्लेबाजी। गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा।
MAR 31, 2023 22:30 IST

हंगरागेकर ने लिया पहला विकेट

MAR 31, 2023 22:29 IST

GT vs CSK Live Score: पहले पावरप्ले के बाद गुजरात की अच्छी शुरुआत

पहले पावरप्ले के बाद गुजरात ने 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 65 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2023 22:09 IST

GT vs CSK Live Score: 3 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 29

3 ओवर बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। रिद्दिमान साहा 19 और शुभमन गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात के सामने 179 रन का टार्गेट है।
MAR 31, 2023 21:55 IST

GT vs CSK Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने पारी का आगाज किया है। गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य है। सीएसके की तरफ से दीपक चाहर डाल रहे हैं पहला ओवर। चेन्नई ने इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर तुषार देशपांडे को शामिल किया है जिन्हें अंबाती रायडू की जगह शामिल किया गया है।
MAR 31, 2023 21:35 IST

चेन्नई ने गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। सीएसके की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंद पर 92 रन की विस्फोटक पारी खेली।
MAR 31, 2023 21:17 IST

GT vs CSK Live Score: शतक से चुके गायकवाड़

17वें ओवर की पहली गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ 92 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 50 गेंद में 92 रन बनाए। वह अल्जारी की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों आउट हुए।
MAR 31, 2023 21:07 IST

GT vs CSK Live Score: 16 ओवर बाद चेन्नई 140/4

16 ओवर के बाद चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 82 और शिवम दुबे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2023 20:50 IST

GT vs CSK Live Score: सीएसके ने 13 ओवर में गंवाया 4 विकेट

सीएसके ने 13 ओवर की समाप्ति के बाद 121 रन बना लिए हैं। 13वें ओवर में सीएसके को अंबाती रायडू के रुप में चौथा झटका लगा।
MAR 31, 2023 20:47 IST

GT vs CSK Live Score: केन विलियसन हुए चोटिल

कैच लेने के दौरान केन विलियमसन चोटिल हो गए हैं। वह पहली बार गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने हैं। वह रुतुराज गायकवाड़ का कैच लेने में चोटिल हुए।
MAR 31, 2023 20:36 IST

11 ओवर में सीएसके के 100 रन

रुतुराज की विस्फोटक बल्लेबाजी से सीएसके ने केवल 11 ओवर में 100 रन पूरा कर लिए है। गायकवाड़ 63 और अंबाती रायुडू 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 31, 2023 20:27 IST

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रुतुराज का धमाल, जड़ा अर्धशतक

MAR 31, 2023 20:26 IST

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ ने 23 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
MAR 31, 2023 20:22 IST

सीएसके को लगा तीसरा झटका

सीएसके ने 70 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। राशिद की गेंद पर बेन स्टोक्स का बेहतरीन कैच रिद्दिमान साहा ने पकड़ा। उन्होंने 7 रन की छोटी सी पारी खेली।
MAR 31, 2023 20:16 IST

हार्दिक के ओवर में लगे दो छक्के

7वां ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला जिसमें कुल 13 रन बने। इस ओवर में गायकवाड़ ने पांड्या की गेंद पर बैक टू बैक छक्का लगाया।
MAR 31, 2023 20:07 IST

मोईन अली 23 रन बनाकर आउट

सीएसके की टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। मोईन अली 23 रन बनाकर राशिद की गेंद पर रिद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे।
MAR 31, 2023 20:00 IST

सीएसके की विस्फोटक शुरुआत

चेन्नई ने 5 ओवर के बाद 46 रन बना लिए है और डेवन कॉन्वे का विकेट गंवा दिया है। रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।