TATA IPL 2023: गुजरात से भिड़ंत के पहले एमएस धोनी ने बताया 'Impact Player' का असर?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 08:01 PM IST

आईपीएल 2023 में लागू हुए इम्पैक्ट प्लेयर रूल का असर खेल पर कैसा पड़ेगा इस बारे में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले से पहले अपनी राय रखी है।

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग का शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत के साथ अहमदाबाद में आगाज हो गया। पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में टॉस के बाद धोनी से लीग में लागू हुए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को उन्होंने लग्जरी बताया।

MS-Dhoni-Hardik-Pandya

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या(साभार IPL/BCCI)

इम्पैक्ट प्लेयर एक लग्जरी, ऑलराउंडर्स का होगा असर कम

धोनी ने कहा, इम्पैक्ट प्लेयर रूल का होना एक लग्जरी है। इसका उपयोग करना थोड़ा आसान है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में इसका इस्तेमाल 14वें ओवर के बाद हो सकता था। लेकिन यहां आप इसका उपयोग कभी भी कर सकते हैं। हालांकि इससे ऑलराउंडर्स का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

End of Feed