जैसा पिता-वैसा बेटाः अपने पिता महान शिवनारायण की तरह खेलते दिखे तेजनारायण, देखें VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 1, 2022, 10:13 PM IST

Australia vs West Indies 1st Test, Tagenarine Chanderpaul video: वेस्टइंडीज के महान पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया है। उनके पिच पर आते ही फैंस उनमें उनके पिता की झलक ढूंढने लगे। फिर देखते-देखते वीडियो वायरल होने लगे। आप भी देखिए।

AUS vs WI 1st Test, Perth, Tagenarine Chanderpaul debut: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर्थ की पिच पर हावी दिखे। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के दोहरे शतकों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को बेहाल किया और अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम को ही 598/4 के स्कोर पर पारी घोषित करनी पड़ी। इसके बाद वेस्टइंडीज जवाब देने उतरी और पिच पर आए महान पूर्व बल्लेबाज के बेटे।

tagenarine_chanderpaul

तेजनारायण चंद्रपॉल (AP)

हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज टेस्ट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे शिवनारायण चंद्रपॉल की। शिवनारायण अपनी अनोखी बैटिंग शैली के लिए मशहूर थे। पिच पर अनोखा स्टांस लेना और फिर अनोखे शॉट्स खेलना उनकी खासियत थी। अब जब गुरुवार को पर्थ के मैदान पर उनका बेटा वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करते हुए पहली बार बल्लेबाजी करने उतरा तो सबकी नजरें उन पर थीं।

End of Feed