पर्थ: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने शनिवार को पर्थ में कहा कि उनकी और कगिसो रबाडा की जोड़ी विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक है और वह रविवार को भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।
एनरिक नॉर्खिया( साभार AP)
हमारा गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में से है सर्वश्रेष्ठ
नॉर्खिया और रबाडा ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे क्योंकि यहां की पिच में काफी तेजी और उछाल है। नॉर्खिया ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हां, हमें खुद पर भरोसा है। हम अपने को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक मानते हैं।'द. अफ्रीकी आक्रमण में है विविधता
नॉर्खिया यह उल्लेख करना नहीं भूले कि उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है जिसमें स्वयं वह तेजी से गेंद कराते हैं जबकि रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। इनके अलावा लंबे कद के मार्को जानसेन उछाल हासिल करते हैं जबकि वेन पर्नेल की कटर विविधता पूर्ण है। लुंगी नगिडी जरूरत पड़ने पर पटककर गेंदबाजी कर सकते हैं।उन्होंने कहा, 'हमारे पास विविधता पूर्ण तेज गेंदबाज हैं। हमारा आक्रमण हर पहलुओं को कवर करता है। हमारे पास दो अच्छे स्पिनर हैं इसलिए इस विभाग में हम खुद को मजबूत मानते हैं। मुझे यकीन है खिलाड़ी कल के मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे।'
