IND vs ENG, Rohit Sharma Press Conference: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले किया टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बताया है कि इस मैं में खेलेंगे कैसी क्रिकेट? जानिए हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने बुधवार को की प्रेस कॉन्फेंस
  • अब तक जैसा खेले हैं सेमीफाइनल में खेलेंगे वैसी क्रिकेट
  • मौसम और परिस्थिति के हिसाब से करेंगे बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गयाना में गुरुवार को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे(स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) से खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रोहित ने सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस से रूबरू होते हुए बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मौसम और परिस्थितियों से इतर बिंदास क्रिकेट खेलने का बात कही। जानिए क्या कहा?

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

क्या चार स्पिनर्स के साथ उतरेंगे मैदान में?

रोहित ने चार स्पिनर्स के साथ इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरने के सवाल पर कहा, स्पिनर्स के खेलने में कोई रहस्य नहीं है। अगर जरूरी हुआ तो हम चार स्पिनर्स के साथ उतरेंगे। हमने अभी पिच नहीं देखी है इसके बाद ही हम टीम का चयन करेंगे।

End of Feed