T20 World Cup 2026, SL vs ENG Match Preview: श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच सुपर-8 राउंड के दूसरे मुकाबले में भिड़ंत आज, दोनों करना चाहेंगी जीत के साथ आगाज

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होने जा रही है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ पिछली द्विपक्षीय टी20 सीरीज के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

पल्लेकल (श्रीलंका): अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार को पल्लेकल में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट से पहले श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड ने इसी महीने की शुरुआत में श्रीलंका को टी20 श्रृंखला में 3-0 से हराया था और वह सुपर आठ के मैच में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगा।

SL vs ENG, T20 World Cup 2026 Match Preview

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच प्रीव्यू

इंग्लैंड का फीका रहा है अबतक प्रदर्शन

इंग्लैंड का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अभी तक प्रभावशाली नहीं रहा है। उसे एसोसिएट देशों के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था जबकि पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज से उसे हार मिली थी। सह-मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान पर जीत के साथ शुरुआत की। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उसे आठ विकेट से हराया। लेकिन गुरुवार को कोलंबो में अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे से हारने के बाद श्रीलंकाई टीम की लय बिगड़ गई।

End of Feed