T20 World Cup 2026 Schedule in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला

T20 World Cup 2026 Full Schedule in Hindi, विश्व कप 2026 मैच टाइम टेबल, डेट, टाइम और वेन्यू: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे लाखों फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इससे पूरे कार्यक्रम का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किस दिन किस टीम का मैच होने वाला है।

T20 World Cup 2026 Full Schedule in Hindi, विश्व कप 2026 मैच टाइम टेबल, डेट, टाइम और वेन्यू: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा मंगलवार (25 नवंबर 2025) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेडयूल का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका दोनों देश मिलकर कर रहे हैं और इन दोनों के अलावा कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उत्सुकता एक बार फिर से भारत-पाक मैच को लेकर है जिसकी तारीख तय हो गई है। ये दोनों देश 15 फरवरी को भिड़ने वाले हैं।

T20 World cup schedule.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ग्रुप स्टेज में भारत का तीसरा मैच होगा और यह मुकाबला 2025 एशिया कप के बाद दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होगी, जहां दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई थीं। इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, कोलंबो, मुंबई और कैंडी मेंं किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल की जगह अभी पक्की नहीं हुई है। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो इसका आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।

End of Feed