BCCI Reaction on Pakistan Boycott Decision: पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच को बॉयकॉट करने का फैसला, बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को बॉयकॉट करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने रविवार देर रात अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में शिरकत करने की अनुमति दी लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी, 2026 को कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला किया। पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से संदेश जारी करते हुए कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी देती है।...हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।'

Devajit Saikia

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया

आधिकारिक तौर पर सूचना मिलने के बाद देंगे प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले के बॉयकॉट के फैसले की खबर पूरी दुनिया के क्रिकेट गलियारों में आग की तरह फैल गई। ऐसे में पाकिस्तान के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने टाइम्स नाउ से कहा, हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। एक बार आधिकारिक तौर पर हमें जानकारी मिलेगा उसके बाद हम अपनी राय रखेंगे।

End of Feed