T20 World Cup 2024, WI vs NZ Match Pitch Report, Weather: वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, WI vs NZ Pitch Report And Brian Lara Stadium Tarouba Trinidad Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले से पहले त्रिनिदाद के तोरोबा में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज।

KEY HIGHLIGHTS
  • तोरोबा में होगी न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत
  • कीवी टीम के लिए करो या मरो का है मुकाबला
  • बारिश की नहीं है मैच के दौरान आशंका

T20 World Cup 2024, WI vs NZ Pitch Report And Tarouba Trinidad Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप सी का ये मुकाबला त्रिनिदाद के तोराबा स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम की कमान रोवमैन पॉवेल(Rovman Powell) के हाथों में है जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन (Kane Williamson) कर रहे हैं। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 19 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 मैच न्यूजीलैंड ने और 6 वेस्टइंडीज के खाते में गए हैं। जबकि 2 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

WI vs NZ T20 World Cup 2024 Pitch and Weather Report

वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट

कल कैसा रहेगा त्रिनिदाद तोरोबा का मौसम (Tarouba Weather Today)

त्रिनिदाद के तोरोबा में बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे से मैच खेला जाएगा। त्रिनिदाद के तोरोबा में मंगलवार को बारिश हुई। इस वजह से वेस्टइंडीज की टीम को अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। वहीं कीवी टीम ने पिचों की खराब स्थिति की वजह से अपना अभ्यास सत्र छोटा कर दिया। हांलांकि मैच के दिन तोरोबा में मौसम साफ रहने की आशंका है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की आशंका बिलकुल नहीं रहेगी लेकिन मैच के दौरान उमस 79 से 81 प्रतिशत के आसपास रहेगी। ऐसे में मैच के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी और पसीने की वजह से परेशानी का सामना करना पडे़गा।

End of Feed