T20 World Cup 2024: फ्लॉप हुआ विराट से ओपन कराने का दांव, लगातार दूसरे मुकाबले में हुए नाकाम

विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 में बतौर ओपनर उतारने का फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। विराट टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार धमाल मचाने में नाकाम रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट पाकिस्तान के खिलाफ हुए नाकाम
  • न्यूयॉर्क में खेली 3 गेंद में 4 रन की पारी
  • आयरलैंड के खिलाफ भी बना सके थे 1 रन

न्यूयॉर्क: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 में बतौर ओपनर खिलाने का फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। विराट कोहली लगतारा दूसरे मुकाबले में बतौर ओपनर नाकाम रहे। आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली पहली बार भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग करने उतरे और एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। लोगों को लगा कि विराट टी20 विश्व कप में अपनी फेवरेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ बतौर ओपनर फॉर्म में लौट आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका इस बार विराट 4(3) रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर प्वाइंट पर खड़े उस्मान खान के हाथों लपके गए।

Virat Kohli

पाकस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन वापस लौटते विराट कोहली

2 मैच में विराट बना सके हैं 5 रन

विराट कोहली मौजूदा विश्व कप के दो मैच की दो पारियों में केवल 5 रन 2.50 के औसत से रन बना सके हैं। इससे पहले विश्व कप में 27 मैच की 25 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 1141 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। ये रन विराट ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं।

End of Feed