USA vs WI, Match Preview: मेजबानों वेस्टइंडीज-अमेरिका के बीच होगी भिड़ंत, दोनों के लिये ‘करो या मरो' का मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 07:40 PM IST

USA vs WI Match Preview: टी20 विश्व विश्व कप के सुपर-8 राउंड में शनिवार सुबह अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत होगी। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेजबान टीमों अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच होगी भिड़ंत
  • दोनों के लिए है ये करो या मरो का मुकाबला
  • बारबाडोस में खेला जाएगा ये मुकाबला

ब्रिजटाउन: टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये ‘छिपे रूस्तम’ अमेरिका के सामने शनिवार को दूसरे मैच में हर हालत में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। ग्रुप चरण में अपराजेय रहने के बाद वेस्टइंडीज को सुपर आठ चरण के पहले मैच में गत चैम्पियन इंग्लैंड ने आठ विकेट से हराया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे और पारी में 51 डॉट गेंदें रही। इस हार के बाद रोवमैन पॉवेल की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गई है और उसका नेट रनरेट भी माइनस 1.343 है। उसे तीसरा खिताब जीतने की उम्मीदें बनाये रखने के लिये बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

WI vs USA Match Preview

वेस्टइंडीज बनाम अमेरिका मैच प्रीव्यू

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद जीत को तरस रहा है अमेरिका

दूसरी ओर पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका ने भले ही कोई मैच नहीं जीता हो लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पर अप्रत्याशित जीत के करीब पहुंचने के बाद 18 रन से हार गई। सह मेजबान अमेरिका ने अभी तक आक्रामक क्रिकेट खेली है और इस मैच में भी उससे यही उम्मीद होगी। अमेरिकी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने मैच से पूर्व कहा,'हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम का आपसी तालमेल कमाल का है। हमें पता है कि सुपर आठ की बाकी टीमों के सामने हमें कमजोर माना जायेगा। हम यहां अच्छा खेलने आये हैं । ऐसा कर सके तो जीतेंगे वरना हारेंगे।'

End of Feed