T20 World Cup, USA vs PAK Pitch Report: यूएसए-पाकिस्तान आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम, यहां जानिए

T20 World Cup 2024, USA vs PAK Pitch Report And Dallas Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (6 June 2024) टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मुकाबले में मेजबान युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) का मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा। पाकिस्तानी टीम का ये टूर्नामेंट में पहला मैच है। मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं यूएसए-पाकिस्तान आज के मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहने वाला है डलास का मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024- 11वां मैच
  • पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान यूएसए से होगा
  • आज का मैच डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेला जाएगा

T20 World Cup 2024, USA (United States) vs PAK (Pakistan) Pitch Report And Dallas Weather Forecast Today: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान यूएसए (USA Cricket Team) से होने जा रहा है। अमेरिकी टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच कनाडा के खिलाफ शानदार अंदाज में जीतकर आगाज किया था, ऐसे में आज सबकी नजरें पाकिस्तानी टीम पर होंगी जो हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवा चुकी है। आज का मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में यूएसए टीम की अगुवाई मोनांक पटेल (Monank Patel) करेंगे। वहीं, पाकिस्तानी टीम की कप्तानी बाबर आजम (Babar Azam) के हाथों में है।

USA vs PAK Pitch Report Today, T20 World Cup 2024

यूएसए बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट

आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस 11वें मुकाबले में अमेरिका और पाकिस्तान की टीमों की टक्कर से पहले आपको बता देते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच आज तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। ये पहला मौका होगा जब अमेरिकी टीम मैदान पर पाकिस्तानी टीम को चुनौती देगी। गौरतलब है कि अमेरिकी टीम में भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ी मौजूद हैं। कुछ ही दिनों बाद 9 जून को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, इससे पहले पाकिस्तानी टीम अपनी बिगड़ी लय को किसी भी हाल में वापस हासिल करना चाहेगी और अमेरिका के खिलाफ जीत उन्हें भारत के खिलाफ मैच से पहले थोड़ा हौसला जरूर दे सकती है। वहीं, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ शानदार अंदाज में जीत लिया है। अब आपको बताते हैं कि आज यूएसए-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और आज कैसी है डलास के मौसम की ताजा स्थिति।

End of Feed