T20 World Cup 2024 जीत का पूरा हुआ एक साल, रोहित ने फाइनल मैच के भावुक पलों को ऐसे किया याद

29 जून 2024 को टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा फाइनल मैच से पहले और दौरान के भावुक पलों का याद किया है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत की टी20 विश्व कप जीत को याद करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच से पहले वह बहुत घबराए हुए थे और पूरी रात सो नहीं पाए थे। इस मैच का दबाव ऐसा था कि उन्हें लगा कि उनका पैर सुन्न हो गया है। भारत पिछले साल 29 जून को टी20 विश्व कप चैंपियन बना था। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप खिताब के 13 साल के सूखे को खत्म किया था।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार Rohit Sharma X)

फाइनल से पहले मैं घबराया हुआ था

रोहित ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा,'13 साल लंबा समय होता है। ज्यादातर लोगों का करियर भी 13 साल का नहीं होता। विश्व कप जीतने के लिए इतना लंबा इंतजार करना, मैंने अपना पिछला विश्व कप 2007 में जीता था। मेरे लिए यह इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता था। मैं पूरी रात सो नहीं पाया। मैं सिर्फ विश्व कप के बारे में सोच रहा था। मैं घबराया हुआ था। मुझे अपने पैर महसूस नहीं हो रहे थे।'

End of Feed