T20 World Cup 2024 Team India Schedule: वेस्टइंडीज और यूएसए में संयुक्त रुप से आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 3 जून से किया जाने वाला है। इसका आधिकारिक शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के मैच कब होने वाले हैं इसका संभावित शेड्यूल सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून 2024 को होने वाला है। इसका आयोजन यूएसए में किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम अपने सारे लीग मैच यूएसए में खेलेगी वहीं सुपर 8 स्टेज के मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरिश टीम से भिड़ेगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद, भारत अपने अंतिम ग्रुप स्टेज गेम में कनाडा का सामना करने के लिए फ्लोरिडा जाने से पहले 12 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना करेगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भारत का संभावित शेड्यूल
- 5 जून को भारत बनाम आयरलैंड (न्यूयॉर्क)
- 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान (न्यूयॉर्क)
- 12 जून को भारत बनाम यूएसए (न्यूयॉर्क)
- 15 जून को भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल बारबाडोस में होने की संभावना
अगर भारत सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करता है, तो उनका पहला मैच 20 जून को बारबाडोस में होगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने सभी सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज में खेलेगी।सूत्रों के मुताबिक टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को उसी स्थान पर खेले जाने की उम्मीद है।
