T20 World Cup 2024, IND vs PAK: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने बताया, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में किसका पलड़ा है भारी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 8, 2024, 10:27 PM IST

दो बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली कैरेबियाई टीम के सदस्य रहे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने बताया है कि भारत पाकिस्तान मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गेल ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत का दावेदार बताया है
  • यूएसए से हार के बाद गिरा हुआ है पाकिस्तान का मनोबल
  • पाकिस्तान के लिए अहम है भारत के खिलाफ मुकाबला

न्यूयॉर्क:वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के अहम मैच में भारत को जीत का प्रबल दावेदार करार दिया। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ इस आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की, जबकि पाकिस्तान को सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Chris Gayle

क्रिस गेल (साभार T20 World Cup)

गिरा हुआ है पाकिस्तान का मनोबल

गेल ने रविवार को खेले जाने वाले मैच को लेकर 'आईसीसी' से कहा,'उनकी (पाकिस्तान) टीम का मनोबल गिरा हुआ है और उलटफेर वाली हार के बाद सीधे भारत जैसी परंपरागत रूप से मजबूत टीम के खिलाफ खेलना एक बड़ी चुनौती है।'गेल ने हालांकि माना कि पड़ोसी देशों के बीच नीरस मुकाबले के बारे में सोचना मूर्खता होगी। उन्होंने कहा,'भारत जीत का प्रबल दावेदार होगा लेकिन यह भारत बनाम पाकिस्तान का विश्व कप मुकाबला है। आप कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते है।'

End of Feed