T20 World Cup 2024: तय हुई सुपर-8 में पहुंचने वाली छह टीमें, बाकी की दो जगह के लिए ये टीमें पेश कर रही हैं दावेदारी

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली 8 टीमों में से छह तय हो गई हैं। बाकी बची दो जगहों के लिए इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें मजबूती से दावेदारी पेश कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर-8 राउंड की 6 टीमें हुईं तय
  • अमेरिका बनी सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली छठी टीम
  • बांग्लादेश और इंग्लैंड हैं बाकी बचे दो स्थानों के दावेदार

टी20 विश्व कप 2024 का लीग दौर अपने खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी टीम सुपर-8 में पहुंच गई और पाकिस्तान की सफर पहले दौर के बाद थमना पक्का हो गया। न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के बाद टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड से बाहर होने वाली पाकिस्तान चौथी टेस्ट टीम बन गई।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

अधर में है इंग्लैंड-बांग्लादेश का भविष्य

सुपर 8 में अब छह टीमों की जगह पक्की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, भारत, अफगानिस्ता और अमेरिका की टीमें सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी हैं। अब इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी दो बड़ी टीमों का भविष्य अधर में अटका हुआ है।

End of Feed