PAK vs USA: अमेरिका की यादगार जीत के हीरो सौरभ नेत्रवलकर ने बताया, कैसे बनाया-कोडिंग और बॉलिंग के बीच संतुलन

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 7, 2024, 10:57 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की यादगार जीत के हीरो बने सौरभ नेत्रवलकर ने बताया है कि उन्हें मैदान और मैदान के बाहर क्या है पसंद। कैसे बनाया कोडिंग और बॉलिंग के बीच संतुलन?

नई दिल्ली: अमेरिका की पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने कहा कि उन्हें मैदान के बाहर ‘कोडिंग’ करने और मैदान के अंदर बल्लेबाजों को परेशान करने में आनंद आता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया था, जिससे अमेरिका टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने में सफल रहा। इससे क्रिकेट जगत में नेत्रवलकर अचानक ही चर्चा का विषय बन गए।

Saurabh Netravalkar

सौरभ नेत्रवलकर

नेत्रवलकर ने पीटीआई से कहा,'यह केवल एक मैच था जिसमें हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारा ध्यान अगले मैच पर होना चाहिए और सच कहूं तो अमेरिका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी अपनी उपलब्धियां को आत्मसात करने की कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed