T20 World Cup: इस खिलाड़ी का चयन नहीं होने पर सिद्धू ने रोहित शर्मा के बहाने लिया चयनकर्ताओं को आड़े हाथ

नवजोत सिंह सिद्धू और के श्रीकांत ने रिंकू सिंह का सिलेक्शन टी20 विश्व कप के लिए नहीं किए जाने पर चयनसमिति को आड़े हाथ लिया है। जानिए दो पूर्व दिग्गजों ने इस बारे में क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
  • रिजर्व प्लेयर के रूप में किया है दल में शामिल
  • पूर्व खिलाड़ियों ने रिंकू के मसले पर चयन समिति को लिया आड़े हाथ

मुंबई: टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान हुए तीन दिन गुजर गए हैं लेकिन रिंकू सिंह का 15 सदस्यीय टीम में चयन नहीं होने पर लगातार बहस चल रही है। गुरुवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और अजीत आगरकर को भी रिंकू का सिलेक्शन मुख्य टीम में नहीं होने के सवाल से रूबरू होना पड़ा। जिसके जवाब में मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा कि रिंकू का टीम में चयन नहीं करना सबसे मुश्किल निर्णय में से एक था। रिंकू सिंह की कोई गलती नहीं है, उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने अच्छा किया।

Rinku singh

रिंकू सिंह

रोहित के आईपीएल में प्रदर्शन पर सिद्धू ने उठाए सवाल

ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान टी20 विश्व कप के लिए मुख्य दल में रिंकू सिंह को शामिल नहीं किए जाने के निर्णय पर नाराजगी जताई है। सिद्धू ने कहा, अगर रिंकू सिंह को आईपीएल में प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया है तो माफ कीजिए रोहित शर्मा ने भी आईपीएल में साल 2016 के बाद से कुछ स्पेशल नहीं किया है लेकिन हम जानते हैं कि रोहित का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन रहा है। ये रिंकू सिंह के साथ अन्याय है। उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

End of Feed