T20 World Cup 2024, USA vs IND Match Pitch Report, Weather: यूएसए-भारत मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, USA vs IND Pitch Report And Nassau County International Cricket Stadium New York Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 के 25वें मुकाबले में बुधवार को भारत और यूएसए के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इस मुकाबले के दौरान न्यूयॉर्क में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज आइए जानते हैं।

T20 World Cup 2024, USA vs IND Pitch Report And Nassau County International Cricket Stadium New York Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 25वें मुकाबले में भारत और यूएसए की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। बुधवार को ग्रुप ए का ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है जबकि यूएसए की कप्तानी मोनांक पटेल (Monank Patel) कर रहे हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में आयरलैंड को बुरी तरह हराया वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से मात दी। दूसरी ओर यूएसए ने भी पाकिस्तान और कनाडा दोनों को मात दे दी है। ये दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।ऐसे में दोनों के बीच मैच रोमांचक होगा। आइए जानते हैं कि न्यूयॉर्क में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

IND vs USA.

भारत-यूएसए पिच और वेदर रिपोर्ट

कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम (New York Weather Today)

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला बुधवार को नासाउ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे से खेला जाएगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बारिश के चांसेस छह प्रतिशत होंगे। भले ही यह प्रतिशत कम है लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम का भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बारिश की संभावना पांच प्रतिशत जताई गई थी। मैच के दौरान रुक-रुककर बारिश हुई थी। मैच के दौरान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, हवा 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

End of Feed