IND vs PAK Pitch Report, Weather: भारत-पाकिस्तान मैच हो पाएगा या नहीं, जानिए पिच रिपोर्ट और न्यूयॉर्क का मौसम

T20 World Cup 2024, IND vs PAK Pitch Report And New York Weather Forecast In Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाला टी20 विश्व कप 2024 मुकाबला, जिसका क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार था, अब वो आ चुका है। आज (9 June 2024) भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप 2024 में आमने-सामने होंगी। महामुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहने वाला है न्यूयॉर्क का मौसम। क्या बारिश खेल बिगाड़ेगी, सब कुछ यहां पर जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • अब भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की बारी
  • न्यूयॉर्क में खेला जाएगा भारत-पाक मैच

T20 World Cup 2024, IND (India) vs PAK (Pakistan) Pitch Report And New York Weather Forecast: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने दूसरे मैच के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को टूर्नामेंट के सबसे चर्चित और सबसे खास मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सामने होगी। इन दोनों टीमों की टक्कर की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है और सबको बस इंतजार है मैच शुरू होने का। मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात 8 बजे से होने वाला है। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी। वहीं, पाकिस्तानी टीम की अगुवाई बाबर आजम (Babar Azam) करेंगे। दोनों टीमें इस मैच में खचाखच भरे मैदान पर पूरा जोर लगाएंगी।

T20 World Cup 2024, India vs Pakistan Pitch Report And Weather

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला इन दोनों टीमों के टी20 विश्व कप इतिहास का कौन सा मुकाबला होगा और इससे पहले अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में इनकी कितनी बार टक्कर हो चुकी है, आइए जान लेते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 2007 से लेकर पिछले टूर्नामेंट तक 7 मैच खेले जा चुके हैं। इन सात मुकाबलों में 6 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 1 मैच पाकिस्तान ने जीता है। इनमें एक मुकाबला भारतीय जमीन पर खेला गया था जिसमें भारत को जीत मिली थी। वहीं 6 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए जिसमें 5 में भारत को जीत हासिल हुई और एक मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा था। अब आपको बताते हैं कि रविवार को जब टी20 विश्व कप में इन दोनों टीमों की आठवीं बार भिड़ंत होगी, तो कैसी होगी पिच और कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम।

End of Feed