T20 World Cup Final, IND vs SA Pitch Report, Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

T20 World Cup 2024 Final, IND vs SA Pitch Report And Barbados Weather Forecast: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शनिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर होगी। ये खिताबी मुकाबला बारबडोस के केनसिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाना है। आइए जानते हैं इस फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मैच के दिन कैसा रहेगा बारबडोस का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 फाइनल
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका खेलेंगे खिताबी मुकाबला
  • बारबडोस में भी मैच पर बारिश का साया

T20 World Cup Final, IND (India) vs SA (South Africa) Pitch Report And Barbados Weather Forecast: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल का आयोजन शनिवार (29 June 2024) को होगा। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम पहली बार किसी विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल खेलने जा रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का ये पहला वर्ल्ड कप फाइनल होगा। ये खिताबी मुकाबला वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन (बारबडोस) में स्थित केनसिंगटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैं एडेन मार्करम (Aiden Markram)। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं।

T20 World Cup 2024 Final, IND vs SA Pitch Report And Weather Forecast

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल पिच रिपोर्ट और मौसम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका तैयार हैं। इस खिताबी मैच तक पहुंचने के सफर में दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले जिसमें उसने 7 मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले और इन सभी 8 मैचों को जीता है। टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास का पहला खिताब 2007 में अपने नाम किया था। उस पहले विश्व कप संस्करण के फाइनल में धोनी की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। जबकि दूसरी बार भारतीय टीम 2014 में टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां श्रीलंकाई टीम ने उसे मात दे दी थी।

End of Feed