ENG vs OMA Pitch Report, Weather: T20 विश्व कप में अहम इंग्लैंड-ओमान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

T20 World Cup 2024, ENG vs OMAN Pitch Report And North Sound Antigua Weather Forecast In Hindi: भारतीय समय के मुताबिक आज देर रात 12.30 बजे से इंग्लैंड और ओमान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी अगर ये मैच बारिश के कारण धुल गया। मुकाबला नॉर्थ साउंड (एंटीगा) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा नॉर्थ साउंड का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • इंग्लैंड और ओमान के बीच अहम मुकाबला होगा
  • नॉर्थ साउंड के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में मैच

T20 World Cup 2024, ENG (England) vs OMA (Oman) Pitch Report And North Sound Antigua Weather Forecast: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज देर रात एक अहम मुकाबला खेला जाना है। आमने-सामने होंगी इंग्लैंड और ओमान की टीमें। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक देर रात 12.30 बजे होगा। मैच का आयोजन नॉर्थ साउंड (एंटीगा) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच इंग्लैंड के लिए अभी से करो या मरो का हो चुका है जबकि इस मैच को मिलाकर उनके दो मैच बाकी हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम विवादित बयान दे चुकी है कि वो इंग्लैंड को बाहर करने का प्रयास करेगी।

ENG vs OMAN Pitch Report, Weather Forecast, T20 World Cup 2024

इंग्लैंड बनाम ओमान पिच और वेदर रिपोर्ट

पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी।

End of Feed