T20 World Cup 2024: ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताया सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का नाम

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन लारा ने 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। लारा ने कहा है कि इस बार भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

T20 World Cup 2024 Finalist: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने आगामी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। लारा ने कहा है कि इस बार भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। लारा ने कहा, वेस्टइंडीज को अच्छा करना चाहिए। विंडीज की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन वो जब एक साथ जुटकर खेलते हैं तो अच्छा करते हैं। वहीं भारत में टीम को लेकर बहुत चर्चा हो रही है लेकिन टीम इंडिया टॉप 4 में होगी। इंग्लैंड की टीम को कैरेबियाई देशों में खेलने में मजा आता है। वो भी सेमीफाइनल में पहुंचेगी। मेरे हिसाब से चौथी टीम अफगानिस्तान की होगी। उनके अंदर टॉप-4 में पहुंचने की क्षमता है।

Brian Lara

ब्रायन लारा( साभार Cricket West Indies)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबले देखने को भी बेताब हैं। इस बारे में लारा ने कहा, भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबला होने से पहले हुई सारी गलतियों की भरपाई हो जाएगी। साल 2007 के वनडे विश्व कप में भारत दूसरे दौर में बाहर हो गई थी इससे कैरेबियाई देशों की जान चली गई थी। हम ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहते हैं। मुझे लगता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच फाइनल में भिड़ंत होगी और बेहतर टीम खिताब जीतेगी।

End of Feed