T20 World Cup 2024: ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, कहा- इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 12:33 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भिड़ने वाली टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जानिए हॉग ने इस बारे में क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेड हॉग ने की है टी20 विश्व कप के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी
  • कहा-भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
  • ऐसा हुआ तो साल में तीसरी बार आईसीसी फाइनल में भिड़ेंगी दोनों धाकड़ टीम

टी20 विश्व कप 2024 के लीग दौर के मुकाबले समाप्त होने वाले हैं। टूर्नामेंट के सुपर-8 में एंट्री करने वाली 5 टीमों के नाम साफ हो चुके हैं। सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली तीन टीमों की जगह फिलहाल खाली है।ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनमैन गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टूर्नामेंट के 29 जून को बारबाडोस में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

Brad Hogg

ब्रैड हॉग(साभार KKR)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल

ब्रैड हॉग ने कहा है कि 29 जून को बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। हॉग ने कहा, सुपर-8 राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के ग्रुप में अफगानिस्तान के बांग्लादेश की टीम हो सकती है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होने के आसार बनते दिख रहे हैं। जो देखना मैं पसंद करूंगा।'

End of Feed