T20 World Cup, AUS vs OMN Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना ओमान से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले से ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में आगाज करने जा रही है, जबकि ओमान की टीम को पहली जीत का इंतजार है। ओमान का यह टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच के टाई पर रोक दिया था, लेकिन सुपर ओवर में टीम को नामीबिया से हार का सामना करना पडा था। टीम उसी लय के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। टी20 मुकाबले में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले जान लीजिए कि इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान का मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान मुकाबला कब से खेला जाएगा? (AUS vs OMN Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और ओमान का आगाज 6 जून 2024 से को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (AUS vs OMN Match Time)
ऑस्ट्रेलिया और ओमान मुकाबले की शुरुआत 8 बजे से होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs OMN Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और ओमान का मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (AUS vs OMN Match Live Telecast)
ऑस्ट्रेलिया और ओमान मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (AUS vs OMN Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जेम्पा, जोश हेज़लवुड, एश्टन एगर, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, नाथन एलिस।
ओमान स्क्वॉड: कश्यप प्रजापति, नसीम ख़ुशी (विकेट कीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान, फ़ैयाज़ बट, शोएब खान, रफ़ीउल्लाह, प्रतीक अठावले।
