एडिलेड: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को एडिलेड में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में भिड़ने को तैयार है। टीम मैनेजमेंट के सामने दिनेश कार्तिक या ऋषभ भंत में किसे मौका दिया जाए ये सवाल शायद ही खड़ा हो लेकिन प्रशंसक इसका जवाब जानने को बेताब हैं। ऐसे में सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर प्रेस से मुखातिब होने आए रोहित शर्मा ने इस सवाल को उलझाए रखा।
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत( साभार AP)
