T20 World Cup: हरभजन ने बताया भुवनेश्वर कुमार पर मिले इस खिलाड़ी को तरजीह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:04 PM IST

हरभजन सिंह का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार के अंदर एक्स फैक्टर दिखना बंद हो गया है। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट को इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाना चाहिए।

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली द्विपक्षीय श्रृंखला से भुवनेश्वर कुमार के पदार्पण को एक दशक हो चुका है लेकिन यह कल की ही बात लगती है। भुवनेश्वर के अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी दनदनाती गेंद से सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद के स्टंप उखाड़ दिये थे। लेकिन पिछले दो वर्षों में वह इस तरह की गेंद नहीं फेंक पाये है।

Harbhajan-Singh

अब नहीं दिखता एक्स फैक्टर

वह कुछ अच्छे ‘स्पैल’ डालते हैं लेकिन अच्छी टीमों के खिलाफ यह करिश्मा या ‘एक्स फैक्टर’ दिखना बंद हो गया है। उन्होंने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 7.02 ठीक ही लगता है लेकिन वह ‘डेथ ओवरों’ (अंतिम ओवरों) की जिम्मेदारी संभालने में इतने सफल नहीं रहे हैं।

2021 के बाद 23 मैच में झटके केवल 15 विकेट

भुवनेश्वर ने 2021 के बाद से भारत के लिये 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन उन्हें केवल 15 विकेट ही मिले हैं। चिंता सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्होंने अंतिम ओवरों (17वें से 20वें ओवर के बीच) में 159 गेंद फेंकी है जिसमें उन्होंने 10.03 के इकोनोमी रेट से 266 रन लुटाये हैं।

End of Feed