मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कम ही वक्त में भारतीय टी20 टीम की रीढ़ बन गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार की हर मैच के साथ अहमियत बढ़ रही है। उन्होंने गुरुवार को एक बार फिर अपनी शानदार बैटिंग का जलवा बिखेरा। सूर्या ने टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 7 चौकों और 1 सिक्स के जरिए नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 10वीं फिफ्टी कंप्लीट की। उन्हें बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।
IND VS NED: जब बैटिंग के लिए उतरे सूर्या तो दिया गया ये क्लियर मैसेज, आतिशी पचासा जड़कर किया खुलासा
- Agency by: Agency
- Updated Oct 27, 2022, 05:21 PM IST
Suryakumar Yadav on India vs Netherlands T20 World Cup Match: भारत नेआईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ 56 रन से जीत हासिल की। भारत ने सूर्यकुमार यादव की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 180 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में नीदरलैंड टीम 9 विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी।
End of Feed
