T20 World Cup: श्रीलंका को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, टूटा ऑस्ट्रेलिया का सपना

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 05:01 PM IST

इंग्लैंड ने श्रीलंका को पटखनी देकर टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस मैच के परिणाम के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका और उसका अपनी धरती पर टी20 विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

सिडनी: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जीत के लिए मिले 142 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन पहला विकेट गंवाने के बाद विजयी लक्ष्य को हासिल करने में उनके पसीने छूट गए। 7.2 ओवर में 75 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचने में 111 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को सैम कुरेन के रूप में छठा झटका लगा। इंग्लैंड 19.4 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल कर पाई। आदिल राशिद को उनकी कसी हुई गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

England-vs-Sri-Lanka

ऑस्ट्रेलिया हुआ पहले ही दौर में बाहर

श्रीलंका की हार के साथ ही मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचने का सपना टूट गया। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार उसे भारी पड़ गई। ऑस्ट्रेलिया के साथ सात अंक की बराबरी के बावजूद वह नेट रन रेट के मामले में पिछड़कर पहले ही दौर में विश्व कप से बाहर हो गया। सुपर-12 के ग्रुप-1 में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड और दूसरे पर इंग्लैंड रही है।

बटलर और हेल्स ने दी इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत

जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने तूफानी शुरुआत करते हुए 31 गेंद में ही टीम को पचास रन के पार पहुंचा दिया। 6 ओवर में इंग्लैंड ने 70 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद गेंदबाजी करने आए वनिंदु हसरंगा ने जोस बटलर को आउट करके श्रीलंका की मैच में वापसी करा दी। बटलर ने 23 गेंद में 28 रन बनाए। इसके बाद एलेक्स हेल्स भी हसरंगा की गेंद पर फॉलो थ्रू में लपके गए। उन्होंने 30 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

हसरंगा ने कराई वापसी, फिर स्टोक्स ने दिलाई जीत

82 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद एक छोर बेन स्टोक्स ने संभाला। वहीं दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरते गए। वनिंदु के बाद धनंजय डिसिल्वा ने हैरी ब्रूक और मोईन अली को आउट करके इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसी दौरान लहिरू कुमारा ने लियाम लिविंगस्टोन को भी चलता कर दिया। 14.3 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 111 रन हो गया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैम कुरेन भी लहिरू कुमारा का शिकार बने।

इसके बाद इंग्लैंड ने और कोई विकेट नहीं गंवाया और संयम बरतते हुए अपनी टीम को स्टोक्स ने जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया। स्टोक्स 36 गेंद में 42 रन नाबाद रहे उनका साथ अंत में क्रिस वोक्स ने दिया। वो 3 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।ष

End of Feed