T20 Lowest Score: टी20 क्रिकेट में बना शर्मनाक रिकॉर्ड, 7 रन पर ढेर हुई टीम

T20 Lowest Score: टी20 क्रिकेट में आए दिन एक से एक रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन इस बार जो रिकॉर्ड इस फटाफट क्रिकेट में बना है वह बेहद शर्मनाक है। जहां एक-एक ओवर में 20-20 रन बनते हैं वहां एक पूरी की पूरी टीम 7 रन पर ढेर हो गई।

T20 Lowest Score: अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम का मात्र 7 रन पर ऑल आउट होना काफी हैरान करने वाला है। लेकिन सच यही है और टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड आइवरी कोस्ट के नाम दर्ज हुआ है। यह टीम नाइजीरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में महज 7 रनों पर ढेर हो गई। आइवरी कोस्ट ने रविवार को लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। आइवरी कोस्ट की टीम नाइजीरिया के खिलाफ सिर्फ सात रन पर आउट हो गई और इस तरह उन्होंने 264 रनों से यह मुकाबला गंवाया।

t20 cricket lowest Total

टी20 क्रिकेट का सबसे कम स्कोर (साभार-X)

नाइजीरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्लेयर ऑफ द मैच सेलिम सलाउ ने शतक बनाया। वह 53 गेंदों पर 112 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए। इस बीच, सुलेमान रनसेवे (50) और इसाक ओक्पे (नाबाद 65) ने आइवरी कोस्ट को 271/4 तक पहुंचाया।

End of Feed