Syed Mushtaq Ali Trophy: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सेमीफाइनल में पहुंचा मुंबई, अंतिम चार में पहुंचा दिल्ली

मुंबई की टीम अजिंक्य रहाणे के कप्तानी अर्धशतक की मदद से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं दिल्ली ने भी उत्तर प्रदेश को पटखनी देकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

अलूर: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक से मुंबई ने बुधवार को यहां विदर्भ को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में मुंबई ने रहाणे की 45 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 84 रन की पारी की बदौलत 19.2 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे (साभार Jio Cinema)

रहाणे और शॉ ने दिलाई मुंबई को शानदार शुरुआत

रहाणे और पृथ्वी शॉ (26 गेंद में 49 रन, पांच चौके, चार छक्के) ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 83 रन जोड़कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपेश परवानी ने पृथ्वी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान श्रेयस अय्यर (05) और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (09) ने जल्दी पवेलियन लौटे जिससे मुंबई का स्कोर 11.1 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन हो गया।

End of Feed
Latest News