सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का भारत से बड़ा संबंध हैः जानिए पैट कमिंस ने ऐसा क्यों कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2023, 06:11 PM IST

Pat Cummins on SCG relation with India: भारत का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) से संबंध है, इस बयान पर जाहिर तौर पर आपके दिल में सवाल उठेगा कि ये कैसे मुमकिन है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में उतरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है, जानिए क्यों।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच का भारतीय परिस्थितियों से ‘बड़ा संबंध’ है और उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी टीम को भारत में आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी का आदर्श मौका मिलेगा।

scg

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG)

ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और एससीजी में जीत जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी।

End of Feed