T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया से हर जख्म का बदला लेना चाहते हैं कप्तान सूर्या, टी20 वर्ल्ड कप से पहले जताई ये इच्छा

Suryakumar Yadav on T20 World Cup 2026 Final: कप्तान सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा की उस शानदार टीम का हिस्सा थे जिसने अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त से पहले 2023 एकदिवसीय विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते थे और अब अगले साल उसी जगह पर टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में उनके साथ खेलना चाहते हैं।

Suryakumar Yadav on T20 World Cup 2026 Final: भारतीय पुरुष टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की है। वह चाहते हैं कि भारत, 2023 वनडे विश्व कप की हार का बदला लेते हुए, उसी स्थान पर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेले। सूर्यकुमार यादव उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 2023 वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन 19 नवंबर को हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Suryakumar Yadav Mitchell marsh BCCI

सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया से लेना चाहते हैं बदला (फोटो- BCCI)

ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की इच्छा

आईसीसी द्वारा मंगलवार को टी20 विश्व कप के कार्यक्रमों की घोषणा के दौरान, जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वह अगले साल के टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में किस टीम का सामना करना चाहेंगे, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत जवाब दिया, "अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया।"

End of Feed