Suryakumar Yadav: दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav injury update: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, जो बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, हाथ की चोट के कारण दुलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गए हैं। इसके चलते उनकी टेस्ट टीम में वापसी की राह भी मुश्किल हो गई है।

Suryakumar Yadav injury update: भारत की टेस्ट टीम में वापसी के सपने देख रहे सूर्यकुमार यादव के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बुची बाबू टूर्नामेंट में उनके हाथ में लगी चोट को लेकर एक निराशाजनक अपडेट सामने आया है। उनकी चोट थोड़ी गंभीर नजर आ रही है और फिलहाल वे एनसीए जाने वाले हैं। इसके चलते भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी 2024 के भी पहले राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे।

suryakumar yadav test bcci

सूर्यकुमार यादव (फोटो- BCCI)

सूर्यकुमार यादव लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के सपने देख रहे हैं। इसी के लिए वे दलीप ट्रॉफी में खेलकर अपना कौशल दिखाना चाहते थे। दलीप ट्रॉफी में सूर्या को बी टीम में रखा गया था और वे शुभमन गिल की टीम के खिलाफ खेलने वाले थे। हालांकि चोट के चलते वे अब नहीं खेल पाएंगे।

End of Feed