सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा शतक, लगाई रिकॉर्डस की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 09:13 PM IST

टीम इंडिया के आतिशी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का तीसरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

राजकोट: टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कहर बरपा दिया। उन्होंने अपना 360 डिग्री वाली आक्रामक रुख दिखाते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। साल 2021 में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का आगाज करने वाले सूर्या ने करियर के 45वें मैच की 43वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरा शतक जड़ा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Surya-kumar-Yadav

सूर्यकुमार यादव(साभार AP)

सूर्यकुमार 51 गेंद में नाबाद 112 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 9 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगातार 200 रन के आसपास रहा। उनकी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 228/5 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

End of Feed