BCCI सेंट्रल कांट्रेक्‍ट में सूर्या-गिल को फायदा मिलने की उम्‍मीद, इन दो खिलाड़‍ियों को हो सकता है नुकसान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 09:25 PM IST

BCCI's central contract: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को इस साल सेंट्रल कांट्रेक्‍ट में फायदा मिलने की उम्‍मीद है। वहीं भारतीय टीम के दो अनुभवी खिलाड़‍ियों को बाहर किया जा सकता है। यह फैसले बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की 21 दिसंबर को होने वाली बैठक के दौरान लिए जा सकते हैं। हार्दिक पांड्या को भी प्रमोशन मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई के सेंट्रल कांट्रेक्‍ट में सूर्या और गिल को मिल सकता है फायदा
  • अजिंक्‍य रहाणे और इशांत शर्मा को सेंट्रल कांट्रेक्‍ट से बाहर किया जा सकता है
  • हार्दिक पांड्या को ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोट किया जा सकता है

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की 21 दिसंबर को होने वाली बैठक के दौरान 2022-23 सत्र के लिए सूची को अंतिम रूप दिए जाने के साथ अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा को वार्षिक केंद्रीय अनुबंधों से हटाया जा सकता है, जबकि शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को पदोन्नति मिल सकती है।

sky kohli

सूर्यकुमार यादव

भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में पेश किये जा रहे हार्दिक पांड्या को ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस बैठक के एजेंडे में 12 मुद्दे सूचीबद्ध है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप और बांग्लादेश वनडे में प्रदर्शन की समीक्षा एजेंडे का हिस्सा नहीं है, लेकिन अगर अध्यक्ष जरूरी समझे तो चर्चा के लिए गैर-सूचीबद्ध मुद्दों पर विचार किया जा सकता है।

End of Feed