सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान, श्रीलंकाई खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच में चोटिल ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जानिए किस खिलाड़ी को मिली है टीम में जगह?

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम में एक और रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। दिलशान मदुशंका बांए हाथ के मीडियम पेसर हैं उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 विकेट दर्ज हैं। सनराइजर्स के साथ जुड़ने के लिए उन्हें 75 लाख रुपये मिलेंगे। मधुशंका दूसरी बार किसी आईपीएल टीम से जुड़े हैं। इससे पहले वो मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा साल 2024 में रहे थे। मुंबई के साथ जुड़ने की तुलना में इस बार उन्हें काफी कम राशि मिली है।

Dilshan Madushanka

दिलशान मदुशंका (फोटो क्रेडिट ICC X)

ऐसा रहा है मदुशंका का टी20 करियर

दिलशान मदुशंका ने अबतक खेले 63 टी20 मैच की 62 पारी में 30.24 के औसत और 9.11 की इकोनॉमी के साथ 61 विकेट चटकाए हैं। 12 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 मैच की 19 पारी में 29.50 के औसत और 9.36 की इकोनॉमी से 20 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। 24 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed