IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद फिर बनी छक्कों का सरताज, महज 5 दिन में बराबर किया अपना ही रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2024, 10:12 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के पांच दिन पहले बनाए अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद ने जड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 छक्के
  • 5 दिन पहले ही आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने बनाया था रिकॉर्ड
  • दो बार 20 से ज्यादा छक्के जड़ने वाली दूसरी टीम बनी हैदराबाद

Most Sixes by team in an IPL Innings: पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नया इतिहास रचने में जुटी है। विश्व चैंपियन कप्तान के कमान संभालते ही टीम का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह बदल गया है जो फैन्स को बहुत रास आ रहा है। सनराइजर्स के बल्लेबाज आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हर दिन अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ने में जुटे हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के अपने ही पांच दिन पहले आरसीबी के खिलाफ बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद(साभार IPL/BCCI)

हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ जड़े 22 छक्के

हैदराबाद ने अपने आतिशी अंदाज को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जारी रखते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 266 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 22 छक्के जड़े। हैदराबाद के लिए 6-6 छक्के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने जड़े। इसके अलावा 5 छक्के शाहबाद अहमद ने लगाए। हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 छक्के जड़े। वहीं एक छक्का अब्दुल समद के बल्ले से निकला।

End of Feed