SRH vs MI Flashback: त्रिपाठी के विस्फोटक पारी से मुंबई पर हैदराबाद ने दर्ज की थी रोमांचक जीत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 18, 2023, 10:50 AM IST

SRH vs MI Flashback: आईपीएल के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो सनराइजर्स ने करीबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया था। एक बार फिर दोनों टीम दो-दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है।

आईपीएल के 25वें मुकाबले में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई भी लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है, ऐसे में हैदराबाद की टीम अपने घर पर जीत का हैट्रिक लगाने उतरेगी जो उसके लिए आसान बिल्कुल नहीं होगा। खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्यकुमार यादव भी पिछले मैच में अच्छी लय में नजर आए थे और उन्होंने 25 गेंद पर 43 रन की पारी खेली थी। ईशान किशन ने भी शुरुआती मैच की असफलता के बाद कोलकाता के खिलाफ 25 गेंद में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

SRH vs MI Flashback

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस

पिछले सीजन में जब दोनों टीम भिड़ी थी तो बाजी सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ लगी थी। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया था।

End of Feed