महान सुनील गावस्कर बोले- बल्लेबाजी करते समय कभी ये दो चीजें नहीं की थी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 1, 2022, 08:59 PM IST

Sunil Gavaskar on his batting style: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी करते समय कभी स्कोर बोर्ड नहीं देखा और दूसरा कि क्रीज पर कभी भी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया। भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि टेस्ट मैच में उनका उद्देश्य हमेशा सत्र दर सत्र बल्लेबाजी करना था, खेल की शुरुआत से लेकर स्टंप तक।

अपने करियर में 13,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी करते समय कभी स्कोर बोर्ड नहीं देखा और दूसरा कि क्रीज पर कभी भी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया। भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि टेस्ट मैच में उनका उद्देश्य हमेशा सत्र दर सत्र बल्लेबाजी करना था, खेल की शुरुआत से लेकर स्टंप तक।

sunil_gavaskar_bcci

सुनील गावस्कर (BCCI)

गावस्कर ने एबीपी ग्रुप द्वारा आयोजित एक आईटी कार्यक्रम इंफोकॉम 2022 के दौरान ‘स्पॉटलाइट सत्र’ में कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता था तो मैं कभी स्कोरबोर्ड नहीं देखता था क्योंकि प्रत्येक बल्लेबाज का लक्ष्य निर्धारित करने का अपना तरीका होता है। छोटे लक्ष्य वो होते हैं जो कोच आपको सबसे पहले बताते हैं। 10, 20 और 30 रन तक पहुंचना, जो एक अच्छा तरीका है।’’

End of Feed