अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस तरह से शिवन दुबे ने प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने अब तक हुए दोनों मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है और मैच को फिनिश किया है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में भी उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। ये सब तब हो रहा है जब हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप में टीम की पहली पसंद हैं।
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या (साभार-AP)
शिवम दुबे का शानदार कमबैक
हार्दिक की इंजरी के चलते शिवम दुबे को लंबे वक्त बाद टी20 क्रिकेट में मौका मिला और उन्होंने दोनों हाथों से इसका फायदा उठाया। इंदौर में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 32 गेंद में 63 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी। इससे पहले मोहाली में भी उन्होंने नाबाद 40 गेंद में 60 रन की पारी खेली। दोनों मैच में उन्होंने 1-1 विकेट चटकाया था। उन्होंने इंदौर में तो अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपन नाम कर लिया। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 22 गेंद में फिफ्टी पूरी की।
क्या बोले सुनील गावस्कर?
दुबे के हालिया प्रदर्शन पर क्रिकबज से बात करते हुए, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गावस्कर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) स्टार ने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय थिंक टैंक को सिरदर्द दे दिया है। अगर हार्दिक अनफिट है तो क्या होगा?', मुझे लगता है कि वह जो कर रहा है वह यह सुनिश्चित कर रहा है कि अगर हार्दिक फिट हैं, तो भी वह विश्व कप टीम में अपनी दावेदारी मजबूती से रख सके। यदि आप इस तरह का प्रदर्शन करते हैं, किसी के लिए भी आपको बाहर करना बहुत कठिन है। यदि चयनकर्ता उसे बाहर करने का निर्णय लेते हैं तो यह वास्तव में कठिन निर्णय होगा।
