दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के भविष्य टेस्ट कप्तान गिल पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर भारत की कप्तानी कर सकते हैं और ऋषभ पंत उप कप्तान हो सकते हैं।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिलकुल सही मैदान है जो शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर भारत की कप्तानी कर सकते हैं और ऋषभ पंत उप कप्तान हो सकते हैं।

sunil gavaskar

सुनील गावस्कर

रोहित के इस फैसले के कुछ ही दिन बाद विराट कोहली के संन्यास ने टेस्ट टीम में खालीपन पैदा कर दिया है। गावस्कर ने कहा कि गिल के अलावा अन्य संभावित कप्तान जैसे पंत तथा श्रेयस अय्यर को तैयार होने में कम से कम दो साल लगेंगे। ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में ‘पीटीआई’ के एक सवाल के जवाब में गावस्कर ने कहा, ‘‘हमारे सुपर कप्तान (एमएस धोनी, रोहित, विराट) के स्तर तक पहुंचने के लिए भविष्य के कप्तानों को तैयार करने में दो साल लगेंगे। इन सभी ने कप्तानी के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाया है।’’

End of Feed