सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, विश्व कप 2023 के बाद ये बन सकता है नया भारतीय कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2023, 05:37 PM IST

Sunil Gavaskar prediction on Indian captaincy: पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान भविष्यवाणी की है कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ये परिवर्तन है कप्तानी से जुड़ा। उनके मुताबिक रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को टीम की कमान मिल सकती है।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि हार्दिक पंड्या को इस साल विश्व कप के बाद एकदिवसीय टीम के नेतृत्व करने का दावा पेश करने के लिए शुक्रवार को यहां पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना होगा। नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंड्या को इस मुकाबले के लिए कार्यवाहक कप्तान नामित किया गया है।

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर (Instagram)

इस 29 साल के हरफनमौला ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सत्र में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की थी और टीम को चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया था। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले से ही भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘ मैं टी20 प्रारूप में गुजरात टाइटन्स और फिर भारत के लिए उसकी कप्तानी से बहुत प्रभावित हूं। मेरा मानना है कि अगर वह मुंबई में पहला मैच जीत जाता है, तो 2023 में विश्व कप खत्म होने के बाद आप भारत के कप्तान के लिए उसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं।’’

End of Feed