पैर छूने के बाद सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी को क्या दिया आशीर्वाद? दिग्गज ने अब किया खुलासा

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सुनील गावस्कर से आशीर्वाद लेने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। गावस्कर ने इस युवा प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि वह T20 इंटरनेशनल के लिए तैयार है, जबकि आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि भारत के लिए उसके डेब्यू में अभी थोड़ा और इंतजार किया जा सकता है।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलने से ठीक कुछ पल पहले 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को दिग्गज सुनील गावस्कर के पैर छूते हुए देखा गया। बैटिंग आइकॉन गावस्कर से आशीर्वाद लेने के बाद सूर्यवंशी ने वही किया जिसके लिए अब उन्हें जाना जाता है। जबरदस्त हिटिंग। सुनील गावस्कर ने वैभव को क्या आशीर्वाद दिया था इसका खुलासा किया।

Vaibhav Sunil

वैभव सूर्यवंशी को मिला सुनील गावस्कर से आशीर्वाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

वैभव की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से करारी शिकस्त दी। राजस्थान रॉयल्स अब मुल्लनपुर में होने वाले क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, गावस्कर ने उस पल को याद किया। जब मैच से पहले सूर्यवंशी उनके पास आए थे और बताया कि उन्होंने उस वैभव से क्या कहा था।

End of Feed