बॉल टेंपरिंग के साथी स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को बताया गलत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2022, 07:10 PM IST

स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर के टीम का नेतृत्व करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को ‘मौलिक रूप से गलत’ करार दिया था। जानिए इस बारे में क्या बोले बॉल टेंपरिंग कांट में साथ रहे स्टीव स्मिथ?

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर के टीम का नेतृत्व करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को ‘मौलिक रूप से गलत’ करार देते हुए उम्मीद जतायी कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज कप्तानी को लेकर एक सप्ताह तक ‘ध्यान भटकाने’ वाली चीजों से उबर कर लय हासिल करने में सफल रहेगा।

Steve-Smith-David-Warner

स्टीव स्मिथ( साभार AP)

वॉर्नर ने बुधवार को टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को ‘वाशिंग मशीन’ बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साथ ही स्वतंत्र समीक्षा पैनल पर भी सवाल उठाए।

End of Feed